July 26, 2026 5:05 am

उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गैरसैंण : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और युद्ध की खबरों के बीच उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

दरअसल, ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडर की किल्लत और एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बन गया है।

हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी पेट्रोल, डीजल या गैस की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी स्थान पर पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी या कृत्रिम कमी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और संबंधित विभागों की टीमें बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के कारण बाजार में अफवाहें फैल जाती हैं, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में लोगों को संयम और समझदारी से काम लेना चाहिए। सरकार की प्राथमिकता यह है कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सामान्य बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह जानबूझकर अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराकर गैस या पेट्रोल की अनावश्यक खरीदारी न करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें