July 18, 2026 2:24 am

देहरादून पहुंचते ही दिवंगत अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

देहरादून। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून पहुंचते ही सबसे पहले दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

राहुल गांधी ने अमर मेहता को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता मोहन काला, सोनिया आनंद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता मोहन काला ने बताया कि राहुल गांधी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस हर परिस्थिति में परिवार के साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि अमर मेहता पार्टी के समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ता थे, जिनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

गौरतलब है कि गुरुवार को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान लोहे का गार्डर गिरने से अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी मसूरी रोड स्थित एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठक की। इसके बाद उन्होंने बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें