July 18, 2026 2:24 am

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का दल उत्तराखंड के लिए रवाना, तीर्थयात्रियों ने सरकार का जताया आभार

देहरादून/सोमनाथ: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा पर उत्तराखंड से गया तीर्थयात्रियों का दल शुक्रवार शाम गुजरात के वेरावल रेलवे स्टेशन से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने सोमनाथ के स्थानीय हाट बाजार का भ्रमण किया और खरीदारी का आनंद लेने के बाद अपने गृह राज्य के लिए प्रस्थान किया।

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों ने गुजरात सरकार और संस्कृति विभाग, गुजरात द्वारा की गई व्यवस्थाओं तथा आतिथ्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें बेहतर सुविधाएं और आत्मीय स्वागत मिला, जिससे यात्रा का अनुभव यादगार बन गया।

तीर्थयात्रियों ने कहा कि इस प्रकार की पहल देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को एक-दूसरे से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है और राष्ट्रीय एकता की भावना भी मजबूत होती है।

श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड सरकार और संस्कृति विभाग, उत्तराखंड का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की यात्राओं का आयोजन होता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिल सके।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें