July 26, 2026 6:13 am

उत्तराखंड के इन 5 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने एक बारि फिर बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का अंदेशा जताया गया है. जिससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

मौसम बदलेगा करवट

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के कई जनपदों में बारिश की संभावना है. जबकि उत्तराखंड के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं. जिसको लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

  • मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और आसमान बिजली चमकने (स्काई लाइटिंग) की भी संभावना जताई है.
  • वहीं राजधानी देहरादून में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है.
  • देहरादून में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 व 15°C के लगभग रहने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी के साथ ही बारिश, आसमान में बिजली चमकने (स्काई लाइटिंग) की भी संभावना जताई है. वहीं राजधानी देहरादून में भी आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है. देहरादून में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 व 15°C के लगभग रहने की संभावना है.

आने वाले दिनों में मौसम बढ़ाएगा परेशानी

मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है. उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी के साथ बारिश के साथ ही बिजली चमकने की नेचुरल एक्टिविटी हो सकती है. 17 मार्च को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश के साथ थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी की संभावना जताई है.

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबार का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार 16 तारीख को चमोली पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बर्फबारी के आसार हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश के कारण मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं. जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है. वहीं मौसम विभाग ने मौसम को अलर्ट को लेकर सभी विभागों को सतर्कता बरतने की लिए कहा है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें