July 17, 2026 8:54 am

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की जनता से क्यों मांगी माफी ? कहा – उत्तराखंड से नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर जा रहा हूं

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून दौरे के दौरान जनता से देरी से पहुंचने के लिए माफी मांगी। गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह निर्धारित समय पर निकले थे, लेकिन 12 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान जनता के भारी उत्साह के कारण कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में देर हो गई।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में अभिवादन करते हुए की और कहा कि लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, इसके लिए वह क्षमाप्रार्थी हैं। उन्होंने बताया कि काली मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक रास्ते भर उमड़े जनसैलाब और लोगों के उत्साह के कारण काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा, जिससे एक घंटे से अधिक की देरी हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि इतनी गर्मी में भी बड़ी संख्या में लोगों का उपस्थित होना उत्तराखंड के स्नेह और विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह देवभूमि से नई ऊर्जा और नई प्रेरणा लेकर जा रहे हैं और इसके लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देहरादून से दिल्ली को जोड़ने वाले 6-लेन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी किया। इस परियोजना से दोनों शहरों के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी। जहां पहले दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 6 से 7 घंटे लगते थे, वहीं अब यह दूरी करीब ढाई घंटे में तय की जा सकेगी।

एक्सप्रेसवे का विशेष आकर्षण 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसे वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें