June 12, 2026 3:55 am

WhatsApp लाया नया फीचर, अब बार-बार नहीं करना होगा ये काम

न्यूज़ डेस्क: WhatsApp एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है, जो पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है. अब इस ऐप में नया फीचर सामने आया है, जिससे यूजर्स को काफी फायदा मिलने जा रहा है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp में इन-ऐप डायलर फीचर सामने आया है, जिसकी मदद यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर होगा. इससे यूजर्स बिना किसी नंबर को सेव किए कॉल कर सकेंगे.

WhatsApp का in-App Dialer पीचर अभी कुछ बीटा वर्जन में नजर आया है. इसकी मदद से यूजर्स को कॉलिंग एक्सपीरियंस में मिलेगा. अभी तक किसी भी यूजर्स को कॉल करने के लिए उसके नंबर को सेव करना पड़ता था और उसके बाद उसको कॉल करते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब बोर्ड पर लिखे किसी भी नंबर को सीधे डायलपैड की मदद से कॉल कर सकते हैं.

आ रहा फ्लोटिंग नंबर पैड

इस लेटेस्ट रिपोर्ट की जानकारी WABetaInfo ने शेयर की है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक फ्लोटिंग नंबर पैड को पेश करेगी. WhatsApp में इसका इस्तेमाल कॉल्स करने में किया जा सकेगा. यह नॉर्मल फोन के डायलपैड की तरह होगी, हालांकि बाद में इसे अपडेट किया जा सकेगा.

लेटेस्ट वर्जन में नजर आया ये फीचर 

in-app dialer feature कई बीटा यूजर्स को मिलने लगा है, इसके लिए बीटा यूजर्स को प्ले स्टोर से अपने WhatsApp को अपडेट करना होगा. Android Beta version 2.24.13.17 में इस फीचर को स्पॉट किया है.

गेम चेंजर साबित हो सकता है

WhatsApp का in-app dialer feature बहुत ही यूजफुल साबित हो सकता है. इतना ही नहीं, इस ऐप के लिए यह एक गेम चेंजर फीचर भी साबित हो सकता है. इसकी मदद से आप तुरंत किसी से कनेक्ट हो सकते हैं. उदाहरण के रूप में समझें तो आपने बोर्ड आदि या विजिटिंग कार्ड पर कोई नंबर देखा, तो उस नंबर को सेव किए बिना डायलर पेड की मदद से सीधे कॉल कर सकती हैं.

 

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें