July 29, 2026 9:39 pm

मुख्यमंत्री धामी से की विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात, क्षेत्रीय विकास कार्यों पर हुई चर्चा

 देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

वहीं, टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्रीय विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विचार साझा किए।

इसके अलावा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें