June 29, 2026 11:55 pm

जाम से परेशान युवक ने किया हंगामा, नहीं मिला रास्ता तो विधायक की कार की छत पर चढ़ गया

ऋषिकेश: नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना व स्नान के लिए त्रिवेणी घाट पहुंचना शुरू हो गए। जिससे यहां जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ के बावजूद पुलिस ने यहां चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित नहीं की थी।

भीड़भाड़ के बीच वाहनों की आवाजाही से यहां जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह थी कि पैदल भी लोग आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। करीब  साढ़े आठ बजे जाम से परेशान एक युवक ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। युवक इस दौरान यहां से गुजर रहे एक वाहन की छत पर चढ़ गया। वाहन पर विधायक की प्लेट लगी हुई थी। हालांकि वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। बाद में पुलिस युवक को उतार कर चौकी ले आई। वाहन पौड़ी जनपद के किसी विधायक का बताया जा रहा है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें