July 27, 2026 10:09 pm

देश की जनता ने मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ दिया है जनादेश : राजीव महर्षि

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने लोकसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी सरकार की जन विरोधी, किसान विरोधी, बेरोजगार विरोधी, महिला विरोधी एवं संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनादेश दिया है।

राजीव महर्षि ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जिस प्रकार देश की जनता को अपनी हिटलरशाही से प्रताड़ित किया उसका जवाब देशवासियों ने देशभर में भाजपा के खिलाफ मतदान के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकालों में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर रही है। आम जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं तथा आम आदमी को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। देश में बेरोजगारों की फौज दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। मोदी सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना लागू कर देश के नौजवानों का भविष्य चौपट करने का काम किया है। देश के किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए खेती का काम छोड कर सडकों पर उतरना पड़ रहा है किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण कर्ज में डूबा किसान आत्म हत्या को मजबूर हो रहा है। मोदी सरकार का बेटी पढाओ-बेटी बचाओ का नारा जुमला साबित हुआ है आज महिलाओं पर बढते अत्याचारों से महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन की हिटलरशाही से समाज का प्रत्येक वर्ग पीड़ित है। धर्म के नाम पर समाज में वैमनस्यता फैलाने की कुचेष्टा की जा रही है। विपक्ष द्वारा आम जनता की आवाज उठाने पर उनके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का बेजा दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी की हिटलरशाही से निजात पाना चाहती थी इसीलिए उसने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें