July 5, 2026 12:51 am

कल हरिद्वार में होगा भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार मंगलवार को हरिद्वार में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे निकलेगी।

जानकारी के अनुसार, भुवन चंद्र खंडूड़ी का पार्थिव शरीर मैक्स अस्पताल से रवाना कर दिया गया है। पार्थिव शरीर की अंतिम चिकित्सकीय जांच सैनिक अस्पताल में की जाएगी, जिसके बाद उसे उनके देहरादून स्थित वसंत विहार आवास पर ले जाया जाएगा।

भुवन चंद्र खंडूड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका उपचार पिछले कई महीनों से देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा था। सोमवार सुबह 91 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। पहाड़ से लेकर मैदान तक राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

भुवन चंद्र खंडूड़ी अपनी साफ-सुथरी और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते थे। सेना में सेवाएं देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उत्तराखंड की राजनीति में अनुशासन, सादगी और ईमानदारी की अलग पहचान बनाई। आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और सरल जीवनशैली उनकी खास पहचान रही।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके निधन के साथ उत्तराखंड की राजनीति के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें