June 14, 2026 10:24 pm

बीसी खंडूड़ी के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक, गणेश गोदियाल ने साझा की यादें

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों से लेकर राजनीति तक खंडूड़ी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए उनका समर्पण मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री दोनों भूमिकाओं में साफ दिखाई देता था। सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए उनके प्रयास प्रेरणादायक रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी खंडूड़ी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा और सुशासन के आदर्शों को समर्पित किया।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि खंडूड़ी का निधन बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी एक शानदार सैनिक होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी थे।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का पूरा जीवन देश और समाज सेवा को समर्पित रहा।

गणेश गोदियाल ने उनसे जुड़ा एक पुराना वाकया साझा करते हुए बताया कि जब खंडूड़ी केंद्र में सड़क परिवहन मंत्री थे, तब उन्होंने पौड़ी जिले के एक राष्ट्रीय राजमार्ग प्रस्ताव को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गंभीरता से लिया था। गोदियाल ने कहा कि खंडूड़ी की सोच हमेशा विकास और जनहित को प्राथमिकता देने वाली थी।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें