June 29, 2026 9:07 am

जिस हाथ में राखी बांधी, उसी ने मांग में भर दिया सिंदूर, दो राज्यों में चर्चा का विषय बनी भाई-बहन की शादी

जहानाबादः जिस बहन ने भाई की कलाई में राखी बांधी उसी ने उसके मांग में सिंदूर भर दिया। चचेरे भाई-बहन ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। भाई-बहन के विवाह की चर्चा दो राज्यों में जोरों पर है। मामला हिमाचल प्रदेश और बिहार से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के प्रेमी युगल बिहार के जहानाबाद में शादी कर पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। यह मामला तब खुला जब हिमाचल प्रदेश की पुलिस लड़की की तलाश में जहानाबाद पहुंची और आदर्श नगर मोहल्ले में छापेमारी कर दोनो प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई है।

इस तरह से हुआ दोनों में प्यार

बताया जा रहा है कि गया जिले के बाहनपुर गांव का धनंजय कुमार बैंगलोर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। ढाई महीने पहले अपने गांव आया जहां उसकी मुलाकात चचेरी बहन से हुई। उसकी नाबालिग बहन हिमाचल प्रदेश के बघी में रहती थी। वह भी कुछ दिन पहले ही अपने गांव आई थी। दोनो में बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। दोनों में फोन पर काफी बात होने लगी। धीरे-धीरे प्यार इतना परावन चढ़ गया कि दोनों घर से भाग कर शादी करने का फैसला कर लिया।

मुंडेश्वरी मंदिर में शादी की

लड़की एक फरवरी को हिमाचल प्रदेश स्थित घर से भागकर गया आ गयी। उसका चचेरा भाई उसे भगाकर जहानाबाद ले आया और किराए के मकान में लेकर रहने लगा। युवक ने बताया कि वह 20 फरवरी को शहर के गौरक्षणी स्थित माता मुंडेश्वरी मंदिर में शादी रचा ली है।

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस संबंध में हिमाचल प्रदेश से आए पुलिस अधिकारी रतनलाल ने बताया कि बघी इलाके से एक लड़की एकाएक गायब हो गई थी। इसके बाद लड़की की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। मामले की जांच की गई तो पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़का व लड़की को आदर्श नगर मोहल्ले के एक मकान से बरामद कर लिया। फिलहाल हिमाचल प्रदेश की पुलिस दोनों को अपने साथ ले कर गयी है। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें