July 27, 2026 2:45 am

गोपेश्वर की सड़कों पर सुबह-सुबह निकले मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों को किया दुलार, लोगों से की बातचीत

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सुबह-सुबह सैर-सपाटे पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्कूल जा रहे बच्चों को दुलार किया। उनसे बातचीत की। सीएम को अपने बीच इस तरह बच्चों को चेहरे भी खिल गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार सुबह गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सैर सपाटा किया। स्कूल जा रहे बच्चों को पुचकारा। साथ ही वाहन चालकों और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक लिया।

इस दौरान सीएम ने भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकला तिवारी के आवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम धामी ने कहा कि जनता से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझाव प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें