July 27, 2026 4:00 pm

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, दिल्ली में उत्तराखंड को नेशनल स्तर पर किया गया सम्मानित

देहरादून: टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इसीलिए उत्तराखंड को सम्मानित भी किया है. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड NHM मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया को सम्मानित किया.

उत्तराखंड को विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित समारोह में टीबी उन्मूलन के अंतर्गत “टीबी मुक्त पंचायत पहल” में समुदाय-आधारित प्रयासों के माध्यम से टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्टीय सम्मान दिया गया. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) उत्तराखंड की मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया को प्रदान किया.

राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का हुआ सम्मान: उत्तराखंड की इस उपलब्धि से राज्य के स्वास्थ्य विभाग और जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ा है. यह पहल भविष्य में टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी.

मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है. इसका ही परिणाम है कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया.

मिशन निदेशक ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन, आशा कार्यकर्ताओं, पंचायती राज संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समुदाय के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि “टीबी मुक्त पंचायत पहल” के अंतर्गत जमीनी स्तर पर व्यापक जागरूकता, त्वरित पहचान, बेहतर उपचार और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं. राज्य में टी.बी. उन्मूलन हेतु प्रभावी ट्रैकिंग सिस्टम और मल्टी-सेक्टोरल एप्रोच को अपनाया जा रहा है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें