June 12, 2026 9:44 am

उत्तराखंड हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त हुए सुभाष उपाध्याय, अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं, 10 हुई हाईकोर्ट में जजों की संख्या

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है. केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है.

सुभाष उपाध्याय को हाईकोर्ट का जज बनाये जाने की संस्तुति उत्तराखंड के हाईकोर्ट की कॉलिजियम ने सितम्बर 2022 में की थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने 12 अप्रैल 2023 को सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज बनाये जाने की संस्तुति की. 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें जज बनाये जाने के आदेश हुए हैं.

सुभाष उपाध्याय हाईकोर्ट में मुख्य स्थायी अधिवक्ता सहित कई पदों में भी रहे हैं. उनकी शिक्षा लखनऊ में हुई. उन्हें हाईकोर्ट का जज बनाये जाने पर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है. उनके 2 जून को न्यायधीश के रूप में शपथ लेने की संभावना है. उनके शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो जाएगी.

सुभाष उपाध्याय वर्तमान में नैनीताल के रतन कॉटेज में निवास करते हैं. हाई कोर्ट बार एशोसिएशन ने उच्च न्यायलय में न्यायधीशों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए कई बार राष्ट्रपति को प्रत्यावेदन दिए गए. अभी भी उच्च न्यायलय में एक पद और रिक्त है. उसको भी भरने के लिए सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने संस्तुति दे दी है. उसपर भी अभी राष्ट्रपति की संस्तुति होनी बाकी है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें