July 26, 2026 5:23 am

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन, सीएम धामी बोले- स्वस्थ जीवनशैली से बढ़ती है कार्यक्षमता

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका “एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने क्लब की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता और फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति की बेहतर कार्यक्षमता और सकारात्मक जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, खेल गतिविधियां और अनुशासित दिनचर्या व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं।

उन्होंने कहा कि सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब कर्मचारियों और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। ऐसी गतिविधियां न केवल फिटनेस को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करती हैं।

मुख्यमंत्री ने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

पत्रिका में वर्षभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का उल्लेख किया गया है। इनमें स्वास्थ्य जागरूकता दौड़, सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता, अंतर विभागीय प्रतियोगिताएं, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ 15 किलोमीटर दौड़, गणतंत्र दिवस पर 26 किलोमीटर दौड़ और नमामि गंगे अभियान के तहत देहरादून से हरिद्वार तक आयोजित अखंड रिले दौड़ शामिल हैं।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, पत्रिका संपादक शारदा शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें