February 20, 2026 4:19 pm

कुंभ से पहले ऋषिकेश का कायाकल्प: त्रिवेणी घाट, आस्था पथ और चंद्रभागा ब्रिज पर 168.12 करोड़ खर्च

देहरादून: आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्चस्तरीय EFC समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट, आस्था पथ और चंद्रभागा ब्रिज के निर्माण व सौंदर्यकरण कार्यों की प्रगति और व्यवहारिकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि समिति द्वारा दी गई सभी अनुशंसाओं को परियोजनाओं में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि—

  • कार्य तय समयसीमा में पूरे हों
  • गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए
  • योजनाओं में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो

इतने करोड़ होंगे खर्च

आगामी कुंभ मेले को देखते हुए तीनों परियोजनाओं पर कुल 168.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे—

🔹 त्रिवेणी घाट निर्माण एवं सौंदर्यकरण – 109.80 करोड़ रुपये
🔹 आस्था पथ निर्माण – 37.09 करोड़ रुपये
🔹 चंद्रभागा ब्रिज निर्माण – 21.23 करोड़ रुपये

अनुपालन आख्या की हुई समीक्षा

जिलाधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मेला अधिकारी हरिद्वार को पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एस. ए. अडांकी, विशेष सचिव अजय मिश्रा, जिलाधिकारी व एसएसपी देहरादून, मेला अधिकारी हरिद्वार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें