June 27, 2026 8:41 am

जनभागीदारी, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बताया विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, CM धामी ने कहा छोटे बदलावों से मजबूत होगा राष्ट्र

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए लोगों से छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयासों से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता जैसे छोटे कदम भी बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में ऐसे सकारात्मक बदलाव अपनाने का आग्रह किया, जो समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभकारी साबित हों।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और जनसहभागिता के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड भी इसी दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और अनुशासन से समाज में नई ऊर्जा लाई जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें