April 22, 2026 9:35 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, अपने जन्मदिन पर देहरादून में होंगी, ये है कार्यक्रम

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रही हैं. खास बात यह है कि द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर देहरादून में ही रहेंगी. उधर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भी वह शिरकत करने वाली हैं. इस तरह 19 जून से 21 जून तक राष्ट्रपति मुर्मू के देहरादून में कई कार्यक्रम रहने वाले हैं.

देहरादून में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित कार्यक्रम करीब तय माना जा रहा है. दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून से 21 जून तक देहरादून में रहने वाली हैं. इस दौरान उनके विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर देहरादून में रहेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू का जन्मदिन 20 जून को आता है और इस दिन वह देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम में शिरकत करने वाली हैं. खास बात यह है कि वह तीन दिनों तक देहरादून में ही रहेगी और यहां होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों का हिस्सा बनेगी.

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 19 जून शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंचेंगी और द प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड स्ट्रेट स्थित राष्ट्रपति आशियाना में ही रुकेंगी. उसके बाद 20 जून को राष्ट्रपति आशियाना परिसर में ही उत्तराखंड वन विभाग द्वारा तैयार किए गए पार्क का शुभारंभ करेंगी. साथ ही सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) द्वारा बनाए जा रहे पार्क का शिलान्यास करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म पीके पात्रो ने जानकारी दी.

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में ही रहेंगी. देहरादून के पुलिस लाइन में योग के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की जानकारी है.

खास बात यह है कि देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ जमीन पर पार्क बनाया जा रहा है. जिसे अगले साल तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा. उधर दूसरी तरफ राष्ट्रपति आशियाना के कुछ हिस्से को भी आम लोगों के लिए खोला जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर 2022 को पहली बार आशियाना में रुकी थीं. जब कि इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी यहां पर रुके थे.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें