June 29, 2026 8:54 am

खुद को लेडी टीचर बताकर 7 छात्राओं से किया रेप, ट्रिक सुनकर पुलिस भी हैरान, 4 को किया गिरफ्तार

सीधी: पुलिस ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को सात छात्राओं से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक एक खास ऐप का प्रयोग करके महिला कॉलेज टीचर की आवाज में छात्राओं से बात करता था और फिर उन्हें स्कॉलरशिप के संबंध में कॉल करता था। फिर बेहद चालाकी से उनके साथ संबंध बनाता था। ऐसा करके उसने कम से कम सात लड़कियों के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम ब्रजेश प्रजापति है जो छात्राओं से फोन पर बात करते समय एक महिला की तरह आवाज निकालने के लिए आवाज बदलने वाले ऐप का इस्तेमाल करता था। आवाज बदलकर वह खुद को कॉलेज की महिला शिक्षिका रंजना मैम बताता था।

सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत 7 लड़कियों के साथ रेप की घटना से हड़कंप मचा है। जहां मैजिक वॉइस ऐप के माध्यम से आवाज को बदलकर लड़की की आवाज में मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति ने रंजना मैडम के नाम से लड़कियों से बात करना शुरू किया। वह बातचीत के दौरान छात्रवृत्ति को लेकर छात्राओं को बरगलाता था और बारी-बारी से उन्हें सुनसान जगह पर बुलाता था। उस जगह पर वह रंजना मैम की आवाज में उनके बेटे के साथ चलने के लिए कहता था। अपने साथ के आरोपियों को छात्राओं के सामने उन्हें  अपना बेटा बनाकर पेश किया था।​

आरोपियों ने कबूला जुर्म

बात करने के बाद वह छात्राओं को घर से कहीं दूर बुलाता था और अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता थे। आईजी रीवा ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि कुल मिलाकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सबने सात छात्राओं के साथ रेप की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आईजी ने बताया है कि अभी तक चार लड़कियों ने एफआईआर दर्ज कराई है, तीन अन्य का नाम अभी अज्ञात है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें