June 15, 2026 2:36 pm

ऑपरेशन सिंदूर: हरीश रावत बोले- भारत की तरफ जो आंख उठेगी, उसे फोड़ने का दम रखता है भारत, सेना के पराक्रम को दी बधाई

देहरादून: ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है. पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय मिसाइलों से स्ट्राइक कर सबक सिखाया गया है.आतंकवादियों के खिलाफ देर रात किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से देश के लोग काफी खुश नजर आ हैं, क्योंकि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर कई आतंकियों को ढेर किया है. भारत के इस ऑपरेशन से ना सिर्फ भाजपा के नेता खुश नजर आ रहे हैं, बल्कि विपक्षी नेता भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारतीय सेना ने फिर से ये स्थापित कर दिया कि भारत की तरफ जो भी आंख उठेगी, उस आंख को फोड़ने का दम भारत रखता है. भारतीय सेना ने हमारे गौरव को ऊंचा उठाया है, ऑपरेशन सिंदूर, हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर लूटोगे और भारत चुप रहेगा, हमारी सेना ने यह दिखा दिया कि आतंक और आतंकवादी कहीं हों, दुनिया के किसी कोने में हों, हम वहां भी उनको नहीं छोड़ेंगे. आतंकवाद पर यह प्रहार, उसके लिए मैं भारतीय सेना को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

साथ ही कहा कि हम सब एक हैं, सारा भारत एक है. हमें उम्मीद है पाकिस्तान ने कुछ और हठधर्मी दिखाई तो फिर हमारा लक्ष्य अब केवल वह मस्जिद सुभान अल्लाह नहीं होगी, जहां से आतंकवादी तैयार करके भारत के अंदर चाहे संसद भवन हो, चाहे मुंबई हो या कहीं भेजे जाते थे, आज जैश के हेड क्वार्टर पर हमला करके भारतीय सेना ने मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को चुनौती दी है कि या तो दुम दबा करके कहीं किसी बिल में घुस जाओ, नहीं तो तुम्हारा अब कोई ठिकाना नहीं है,अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है. मैं भारतीय सेना को इस पराक्रम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

 

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें