September 11, 2026 5:18 am

राज्य महिला आयोग के स्थापना दिवस पर अध्यक्षा ने गिनाई उपलब्धियां, कहा – प्रदेश की महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त करना हमारा उद्देश्य

देहरादून: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने अपना 19 वां स्थापना दिवस मनाया इस मौके पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि आयोग महिलाओं के लिए बेहतर कार्य कर रहा है। प्रदेश में सभी जिलों में महिलाओं का हाल लगातार जाना जा रहा है। महिलाओं के लिए प्रत्येक थाने तथा वन स्टॉप में महिला हेल्पलाइन की स्थिति जानी जा रही है   महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति भी जानी जा रही है। विश्वविद्यालयों में युवतियों के साथ संपर्क कर जनजागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके साथ स्पा सेंटर में लगातार छापेमारी की जा रही है, जिससे महिलाओं के साथ होने वाले गलत कृत्यों को रोका जा सके। महिला तस्करी को रोकने के लिए राज्य पुलिस के साथ लगातार सत्यापन कार्यवाही करने के साथ ही बेहतर कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की भी सहायता की जा रही है। राज्य में जल्द ही महिला नीति को लागू किया जायेगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें