July 1, 2026 1:49 am

चरधाम यात्रा 2024: तीर्थयात्रियों के लिए बसों की नई किराया सूची जारी, पांच फीसदी की वृद्धि, जानें नया किराया

देहरादून: चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि इस बार चारधाम यात्रा के लिए किराये में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है। चारधाम यात्रा पर संयुक्त रोटेशन अपनी 2,200 बसें संचालित करेगा। इन बसों में 150 बसें नई हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि रोटेशन का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है।

ऋषिकेश से प्रति यात्री किराया (रुपये में)

धाम 3×2 2×2 (28 सीटर साधारण) 2×2(27 सीटर पुश बैक)
एक धाम 1,640 1,880 2500
दो धाम 2,420 2,740 3,670
तीन धाम 3,390 3,770 5,150
चारधाम 4,150 4620 6300

हरिद्वार से प्रति यात्री किराया (रुपये में)

धाम 3×2 2×2 (28 सीटर साधारण) 2×2(27 सीटर पुश बैक)
एक धाम 1,850 2,090 2,800
दो धाम 2,620 2,950 3,980
तीन धाम 3,590 3,990 5,450
चारधाम 4,340 4,850 6,590

नोट : एक धाम में किसी भी एक धाम का किराया उतना ही होगा। इसी तरह दो धाम में किन्हीं भी दो धामों की यात्रा करने पर दर्शाया गया किराया वही रहेगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें