June 23, 2026 12:03 am

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का किया गया पुनर्गठन, पूर्व R&AW प्रमुख अलोक जोशी बने अध्यक्ष

नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त आईएफएस हैं।

पीएम मोदी के आवास पर बुलाई गई बैठक

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। बता दें कि आज प्रधानमंत्री के आवास पर सीसीएस की बैठक के साथ-साथ दो अतिरिक्त बैठकें बुलाई गईं, जिसमें राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक शामिल है। आज शाम 4 बजे इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा। बता दें कि दूसरी सीसीएस की बैठक में पहलगाम घटना के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की गई। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की पिछली बैठक 23 अप्रैल को हुई थी और उसमें पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी।

एक्शन मोड में सरकार और सेना

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद से भारत सरकार और सुरक्षाबल एक्शन मोड में हैं। इस हमले के तुरंत बाद भारत सरकार की तरफ से सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया गया। वहीं पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए वीजा को भी रद्द कर दिया गया और पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर पाकिस्तान जाने को कह दिया गया। वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार भी लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें