June 24, 2026 3:20 pm

विधायक पापा ने निकाली बिगड़ैल बेटे की हेकड़ी, खुद हवालात में कराया बंद, पढ़ें कहाँ का है मामला…

ग्वालियर: जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक मिसाल पेश की है। दरअसल, भाजपा विधायक ने अपने ही बिगड़ैल बेटे के कारनामों से परेशान होकर उसे हवालात में भेज दिया है। विधायक खुद अपने बेटे को लेकर थाने पहुंचे। वहीं विधायक के इस काम की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। आम तौर पर देखा जाता है कि दूर के रिश्तेदार भी किसी के विधायक या सांसद हो जाने पर रौब झाड़ते हैं, लेकिन यहां विधायक प्रीतम लोधी ने जिस तरह से अपने ही बेटे को हवालात में भेज दिया है उससे कहीं ना कहीं सभी जनप्रतिनिधियों को सबक लेना होगा।

आए दिन अपराध करता है बेटा

बता दें कि पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी आए दिन नशे करके हंगामा करता है। इतना ही नहीं दिनेश पर लोगों को परेशान करने के भी आरोप लगते रहे हैं। अपने ही बेटे की इन हरकतों से विधायक खुद परेशान हो गए। इसके बाद विधायक प्रीतम लोधी खुद अपने बेटे को लेकर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने के टीआई और खुद एसपी से भी बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। यहां बता दें कि थाना पुरानी छावनी सहित कई अन्य थानों में दिनेश के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दिनेश को थाना पुरानी छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अपराधी का कोई रिश्ता नहीं होता

बेटे को हवालात भिजवाने के बाद भाजपा विधायक ने मीडिया से बात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, अपराधी का कोई रिश्ता नहीं होता, अपराधी अपराधी होता है। उन्होंने कहा कि मेरे लड़के ने अपराध किया है, मैंने स्वयं उसे पुलिस के हवाले किया है। एसपी साहब से मैंने खुद बात की और कहा कि इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराएं लगाई जाएं और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। थाने में मैंने भी पुलिस के साथ अपने बेटे दिनेश को थर्ड डिग्री दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपराध के विरोध में हूं और हमेशा रहूंगा। पुलिस को पता है मैंने अपराधी का साथ दिया या फरियादी का।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें