August 20, 2026 2:47 am

देहरादून एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन निजी कंपनी को देने का विरोध, स्थानीय चालकों ने की  सीएम धामी से मुलाक़ात

देहरादून: जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन का कार्य एक निजी कंपनी को दिए जाने के फैसले से स्थानीय टैक्सी चालकों में नाराजगी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को देहरादून एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। मुख्यमंत्री ने उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया है।

500 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

यूनियन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती ने कहा कि स्थानीय चालक वर्षों से जौलीग्रांट में टैक्सी सेवा दे रहे हैं। हवाई पट्टी के समय से लेकर एयरपोर्ट बनने तक उनकी आजीविका इसी पर निर्भर रही है, लेकिन हाल ही में टैक्सी संचालन का काम एक निजी कंपनी को दिए जाने से करीब 500 परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

 “स्थानीयों का हक छीना जा रहा”

यूनियन के सचिव चंद्रकिशोर उनियाल ने कहा कि स्थानीय लोगों को हटाकर बाहरी कंपनी को काम देना गलत है।
समिति के संरक्षक गुलाब सिंह कैंतुरा और सलाहकार समिति सदस्य व सभासद ईश्वर रौथाण ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ वार्ता सकारात्मक रही और उन्होंने समाधान का भरोसा दिया है।

एयरपोर्ट प्रशासन से भी हुई वार्ता

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट प्रशासन से भी बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल में सुंदर सिंह पंवार, विजय सिंह सिंधवाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें