September 14, 2026 12:43 pm

सीएम धामी को छोटी से बच्ची ने सुनाया ‘महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र’ का पाठ, मंत्रमुग्ध हो गए मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उस वक्त हैरान रह गए, जब एक छोटी से बालिका के मुख से महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ सुना. महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ सीएम धामी को अंदर तक छू गया. जिस पर सीएम धामी ने कहा कि पाठ ने उनके हृदय को गहराई से स्पर्श किया. यह प्रस्तुति अद्वितीय क्षमता की एक मनमोहक झलक है. जिससे पता चलता है कि हमारी बेटियां अपनी प्रतिभा से प्रदेश नाम रोशन करने के लिए हमेशा तैयार हैं.

दरअसल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है. जिसमें सीएम धामी के सामने एक छोटी बच्ची महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ करतीं नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि बच्ची अपनी आंखों को बंद कर और हाथों को जोड़कर बिना रुके महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ पढ़ रही हैं. जिसे सुन सीएम धामी मंत्रमुग्ध से हो जाते हैं.

सीएम धामी ने वीडियो साझा कर लिखी ये बातें: सीएम पुष्कर धामी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि ‘नन्ही बेटी द्वारा असीम श्रद्धा और भावनात्मक गहराई के साथ किए गए महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र के पाठ ने हृदय को गहराई से स्पर्श किया. हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपनी अप्रतिम प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए सदैव तत्पर हैं. यह प्रस्तुति उसी अद्वितीय क्षमता की एक मनमोहक झलक है.

महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र के पाठ करने से दूर होते हैं कष्ट

बता दें कि इस बार 30 मार्च यानी रविवार से चैत्र नवरात्र 2025 शुरू हो रहे हैं. धर्माचार्यों की मानें तो इस बार माता हाथी पर सवार होकर आएंगी. ऐसे में अभी से ही देवी के मंदिर सजने लगे हैं. माना जाता है कि इस दौरान महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र के पाठ करना काफी लाभदायक होता है. कहा जाता है कि मां भवानी के इस स्तोत्र का पाठ करने से जातक के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें