July 28, 2026 1:40 pm

mahhendra bhatt

केदारनाथ उपचुनाव: BJP ने की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, जल्द होगा प्रत्याशी घोषित

रुद्रप्रयाग: इस सूची में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, सभी पूर्व मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी का चयन नहीं किया है।

BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि पार्टी ने केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार अभियान को और तेज करते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी स्थान दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय, आदित्य कोठारी, भरत सिंह चौधरी, अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, दीप्ति रावत, दान सिंह रावत, आशा नौटियाल, जोगेंद्र पुंडीर, समीर आर्य, शशांक रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, महावीर सिंह पंवार, ऋषि कंडवाल, रघुवीर सिंह बिष्ट, अमरदेई शाह, सुमंत तिवारी, शकुंतला जगवाण, वाचस्पति सेमवाल, विजय कपरवान, दिनेश उनियाल, दिनेश बगवाड़ी आदि के नाम शामिल हैं।

आशा नौटियाल का नाम पैनल में सबसे ऊपर

इस सूची में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ केदारनाथ क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का नाम भी केदारनाथ उपचुनाव के लिए दावेदारों की सूची में शामिल है। आशा नौटियाल इस चुनाव से टिकट की दावेदारी कर रही हैं और पार्टी के पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या और कर्नल अजय कोठियाल समेत छह प्रमुख दावेदारों की चर्चा भी हो रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें