July 27, 2026 1:24 pm

उत्तराखंड में फिर होगी बारिश, बर्फबारी से सफेद होगी घाटी; ठंड करेगी परेशान

चंपावत। फरवरी में दूसरी बार मौसम बदलने जा रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने जा रहा है। 18 फरवरी को यह गति पकड़ेगा, जबकि 19 फरवरी को चक्रवाती परिसंचरण के शीर्ष पर रहने की संभावना है। इसकी वजह से उत्तराखंड में वर्षा व हिमपात देखने को मिलेगा। ठंड में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम में बदलाव से उत्तरी पहाड़ियों पर हिमपात के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। फरवरी के पहले हफ्ते में आखिरी बार बर्फबारी हुई थी।

फिर से होगी बर्फबारी

मौसम विज्ञानियों की मानें तो हिमपात के पहले दौर की तरह ही इस बार भी उत्तराखंड के मध्य व ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा व हिमपात देखने को मिल सकता है। हालांकि कश्मीर, हिमाचल में अधिक प्रभावी असर दिखेगा। जहां दो से तीन दिन हिमपात के हो सकते हैं। उत्तराखंड में 19 फरवरी को बर्फ गिरने की संभावना है।

मौसम में बदलाव के साथ होगी जबरदस्त ठंड

मौसम में बदलाव के बाद 18 व 19 फरवरी को जबरदस्त ठंड देखी जा सकती है। जिससे जनजीवन प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ की 3000 मीटर व 19 फरवरी को 2500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना जताई है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें