July 27, 2026 1:26 pm

उत्तराखंड: लोस चुनाव को देखते हुए शिक्षा विभाग में 16 अफसरों के तबादले, आदेश जारी

देहरादून: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग में 16 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि सभी अधिकारी नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को सूचित करें।

उप शिक्षा निदेशक हरक राम कोहली का तबादला डायट पिथौरागढ़ से डायट चंपावत, जबकि बीईओ पौड़ी गढ़वाल अयाजुद्दीन का बीईओ खानपुर हरिद्वार, बीईओ नरेंद्रनगर ओम प्रकाश वर्मा का बीईओ द्वाराहाट, बीईओ जौनपुर टिहरी विनीता कठैत नेगी का बीईओ विकासनगर, बीईओ चकराता पूजा नेगी दानू का पुरोला, बीईओ नैनीडांडा अभिषेक शुक्ला का भगवानपुर तबादला किया गया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें