July 27, 2026 3:58 pm

BJP के बने 12 में 10 जिला पंचायत अध्यक्ष, धामी ने दी विजयी प्रतियाशियों को शुभकामनाएं, कहा- उत्तराखंड को अग्रणी बनाकर करना है PM मोदी का सपना पूरा, जनता का भी किया धन्यवाद

देहरादून: सीएम धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों को ऐतिहासिक विजय पर बधाई व शुभकामनाएं  दी हैं।  आपको बता दें कि भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों ने 11 में से 10 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है और 89 में से 61 ब्लॉक प्रमुख बीजेपी के बने हैं। धामी ने कहा कि ये उपलब्धि जनता के विश्वास, संगठन की शक्ति एवं सतत जनसेवा के संकल्प का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनन्त शुभकामनाएं दी।धामी ने सभी से अपेक्षा की है सभी विजयी प्रतियाशी उत्तराखंड के विकास में अहम योगदान देंगे और पीएम मोदी के उत्तराखंड अग्रणी राज्य के सपने को साकार करेंगे। सीएम धामी ने बीजेपी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिले बेहतर प्रदर्शन पर जनता का आभार जताया है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें