July 27, 2026 10:09 pm

देहरादून में शिक्षिका को जमीन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 20 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

देहरादून: राजधानी में जमीन घोटालों के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अभी रजिस्ट्री घोटाले की जांच चल ही रही है कि एक और जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आ गया है. थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत सुद्धोवाला में जमीन दिलाने के नाम पर अध्यापिका से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी हुई है. पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी जमीन धोखाधड़ी के कई मुकदमें दर्ज हैं.

लैंड फ्रॉड समन्यव समिति को मिली शिकायत

अनुराधा बिल्जवाण निवासी शिमला बाईपास रोड ने लैंड फ्रॉड समन्वय समिति को शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि वह वर्तमान में जनपद उत्तरकाशी के एक दुर्गम स्कूल में अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं. संतोष गैरोला निवासी पुरोला उत्तरकाशी ने बताया है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ देहरादून में जमीन लेने का विचार किया. जमीन लेने के लिए उन्होंने रामनरेश नौटियाल निवासी यमुना कॉलोनी से संपर्क किया.

जमीन के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी

रामनरेश ने सुद्धोवाला में 540-540 गज के दो प्लाट दिखाए. दोनों प्लाट का सौदा एक करोड़ 20 लाख रुपए में तय हो गया. 20 अप्रैल 2021 को वह रजिस्ट्री कराने के लिए विकासनगर पहुंचे. सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम में रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज जमा कराए गए. रामनरेश ने कहा कि एक महीने में रजिस्ट्री मिल जाएगी. जिसके बाद चारदीवारी करवा सकते हैं. इसी दौरान पीड़ितों ने रामनरेश को एक करोड़ 20 लाख रुपए दे दिये.

पैसे वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप

दस्तावेज जमा कराने और 1 करोड़ 20 लाख रुपए देने के बावजूद काफी दिनों तक रजिस्ट्री नहीं आई. इस पर जब रामनरेश से बात की तो उसने साफ जवाब नहीं दिया. पीड़ितों को जब शक हुआ तो उन्होंने रजिस्ट्री करने वाले वकील से मुलाकात की. वकील ने कहा कि रामनरेश फर्जी व्यक्ति है. उसने स्टाम्प की फीस तक नहीं दी है. पीड़ितों ने जब तहसील में पूछताछ की तो पता चला कि जमीन रामनरेश की नहीं है. इसके बाद जब पीड़ितों ने रामनरेश से संपर्क किया तो आरोप है कि वो धमकी देने लगा.

थाना प्रेमनगर प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि-

अनुराधा बिल्जवाण और संतोष गैरोला की ओर से जमीन धोखाधड़ी की शिकायत मिली है. शिकायत के आधार पर आरोपी रामनरेश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में थाना प्रेमनगर में दो मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मोहन सिंह, प्रभारी, प्रेमनगर थाना-

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें