June 24, 2026 12:05 pm

उत्तराखंड में हेली दुर्घटनाओं का होगा ऑडिट, सुरक्षा मानकों पर सख्त सीएम धामी, ऑपरेटर्स को चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. जिसके लिए विभिन्न हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं बीते कुछ महीनों में हेली दुर्घटनाओं की खबरें उत्तराखंड से आती रही है. जिस पर सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाया है. सीएम धामी ने उत्तराखंड में सेवाएं दे रहे सभी हेली सेवा प्रदाताओं और ऑपरेटरों को कड़ी चेतावनी दी है.

सीएम धामी ने स्पष्ट किया है कि हेली सेवाओं के सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हेली सेवाओं में यात्रियों की अधिकतम संख्या से संतुष्ट हुए बिना सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विगत वर्षों में हुई हेली दुर्घटनाओं की ऑडिट और निरंतर समीक्षा के भी निर्देश दिए हैं, ताकि उनकी पुनरावृत्ति न हो.

सीएम धामी ने कहा राज्य के नोडल के रूप में यात्रियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर की नियमित फिटनेस जांच का कड़ाई से पालन करने, हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के लिए ठोस और प्रभावी एसओपी बनाने और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चलने वाले हेलीकॉप्टर के इंजन के सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड में अपनी सेवाएं दे रहे सभी हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाताओं और ऑपरेटरों, यूसीएडीए, एएआईबी और डीजीसीए के साथ राज्य की हेली सेवा सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें