June 12, 2026 12:31 am

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी का दानम थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिनेश अग्रावल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कई निवर्तमान और पूर्व पार्षद भी दिनेश अग्रवाल के साथ भाजपा में शामिल हुए।

दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।इस दौरान हरिद्वार से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी मौजूद रहे। इसके साथ ही धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहे।

कई निवर्तमान और पूर्व पार्षद भी बीजेपी में शामिल

दिनेश अग्रवाल के सदस्यता ग्रहण करते समय धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहे। अग्रवाल के साथ कई निवर्तमान और पूर्व पार्षद भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

लगातार दो बार नित्यानंद स्वामी को हराया था

आपको बता दें कि साल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से दिनेश अग्रवाल ने चुनाव लड़ा था। लेकिन वो हरबंस कपूर से हार गए थे। राज्य गठन के बाद दिनेश अग्रवाल ने 2002 व 2007 में लगातार दो बार लक्ष्मण चौक सीट पर नित्यानंद स्वामी हराया।

इसके बाद साल 2012 में उन्होंने धर्मपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और प्रकाश ध्यानी को हराकर वो विधायक बने। इसके बाद साल 2017 के चुनाव में उन्हें भाजपा के विनोद चमोली के हाथों मात खानी पड़ी। साल 2018 में अग्रवाल ने मेयर नगर निगम का चुनाव लड़ा। लेकिन इसमें सुनिल उनियाल गामा की जीत हुई।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें