June 14, 2026 9:29 pm

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की कवायद, अल्मोड़ा से उत्तरकाशी तक 7 जिलों मे बदले गए CMO

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले किए हैं। स्वास्थ्य सचिव Vinay Shankar Pandey द्वारा जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में नए सीएमओ तैनात किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रश्मि पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश तथा उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर सरकार का फोकस है, जहां अक्सर डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सीएमओ अपने-अपने जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाएंगे तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश सरकार का मानना है कि प्रशासनिक स्तर पर इस फेरबदल से स्वास्थ्य विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और मजबूत किया जा सकेगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें