June 24, 2026 3:07 pm

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर ED की रेड, कई IFS अफसरों के आवास समेत 10 स्थानों पर छापेमारी !

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को सुबह ईडी की छापेमारी की खबर ने हड़कंप मचा दिया. खबर है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत प्रदेश के कई अधिकारियों के ठिकानों पर भी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के अफसरों ने छापेमारी की है. इस दौरान कॉर्बेट से जुड़े तमाम वित्तीय विषयों को लेकर ईडी जरूरी जानकारियां जुटा रही है.

उत्तराखंड में ईडी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत प्रदेश के कुछ अधिकारियों के ठिकानों पर रेड की है. जानकारी के अनुसार 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है. इतना ही नहीं उनके सहसपुर स्थित कॉलेज में भी ईडी ने कॉलेज के डायरेक्टर से पूछताछ की है.पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ ही राज्य के कुछ आईएफएस अधिकारियों के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी की खबर है.वहीं हरक सिंह के दिल्ली वाले आवास पर भी छापेमारी हुई है.

बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी हो रही है. इस दौरान जरूरी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. इसके अलावा वित्तीय लेनदेन के मामलों की जानकारी जुटाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को भी देख रही.दरअसल, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मामले में ईडी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस मामले में वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े विषयों को ईडी देख रही है. हाल ही में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने उत्तराखंड वन मुख्यालय को भी एक पत्र लिखकर प्रदेश के कई अधिकारियों की जानकारी मांगी थी. जिसको शासन को भेज दिया गया था. उधर अब ईडी ने देर किए बिना बुधवार सुबह ही छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें