July 28, 2026 4:32 am

दिवारीखौल–जोखणी मोटर मार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने बणगांव–चोपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग तथा दिवारीखौल–जोखणी मोटर मार्ग को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचाने के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे अपने क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता की समस्याओं से सरकार को अवगत कराते रहें, ताकि विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, विजय बड़ोनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन उत्तरकाशी जगबीर रावत, कृषक कृषि उद्यमी उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष बलबीर रावत, पूर्व संगठन मंत्री विद्यार्थी परिषद प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत, मंजीत राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें