July 27, 2026 6:23 pm

धामी ने की आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिये व्यवस्थायें दुरुस्त करने के निर्देश

देहरादून: आज सीएम धामी।ने सचिवालय में आगामी माँ नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की । इस दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्गों की समय से मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग की स्थापना, सभी प्रमुख पड़ावों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस और टेलीमेडिसिन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा यात्रा के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को यात्रा से जोड़ने के साथ ही पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

सीएम ने  सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर 2025 के अंत तक जमीनी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, जिससे वर्ष 2026 की यह दिव्य यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अविस्मरणीय अनुभव बन सके।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें