July 27, 2026 5:40 am

खटीमा पहुंचे धामी, CM कैम्प कार्यालय में सुनी स्थानीय लोगों की समस्यायें,  निस्तारण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियो को आमजन की समस्याओं  के त्वरित निस्तारण  हेतु निर्देश दिए है | मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिए है कि लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े | स्थानीय लोगों की समस्याओं का  निस्तारण  तत्परता से स्थानीय स्तर या जनपद स्तर पर ही कर दिया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो | इस संबंध में किसी भी प्रकार के विलम्ब अथवा लापरवाही के लिए  कोई स्थान नहीं है  | अधिकारी फील्ड में जाकर स्वयं भी जनता की समस्याओं के बारे में जानकारी लें  तथा उचित कार्रवाई  करें |

इस अवसर पर  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें