July 27, 2026 12:43 pm

DGP ने की उत्तरकाशी में चल रहे राहत – बचाव कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आपदा में लापता लोगों की सटीक सूची तैयार करने के निर्देश

देहरादून: पुलिस महानिदेशक, दीपम सेठ, ने  पुलिस मुख्यालय में उत्तरकाशी के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के राहत एवं बचाव कार्यों की प्रथम चरण की समीक्षा की और दूसरे चरण की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा में यह निर्णय लिया गया कि राहत एवं बचाव के दूसरे चरण में सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन पर विशेष फ़ोकस किया जाएगा। इस अभियान के लिए एसडीआरएफ़ के पुलिस महानिरीक्षक, अरूण मोहन जोशी, को घटना कमांडर नियुक्त किया गया है।

सर्च और रेस्क्यू अभियान में गति लाने के लिए SDRF, फ़ायर, PAC, और पुलिस बल की पर्याप्त सँख्या को धराली और हर्षिल घटनास्थल में तुरंत तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों, ग्राम प्रतिनिधियों, और ज़िला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लापता व्यक्तियों की सटीक सूची तैयार की जाएगी। इस सूची के आधार पर खोज अभियान की प्राथमिकता तय करते हुए अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें