August 27, 2026 12:35 pm

देहरादून: अमिता जोशी ने ग्रहण किया कोषागार, पेंशन व हकदारी निदेशक का पदभार, गिनाईं काम की प्राथमिकताएं

देहरादून: उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग की वरिष्ठ अधिकारी अमिता जोशी, को राज्य सरकार ने निदेशक, कोषागार पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड, देहरादून पद पर नियुक्त किया है उनके द्वारा आज निदेशक, कोषागार पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड, देहरादून का पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर सभी निदेशालय कोषागार एवं वित्त सेवा के अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा उनको बधाई दी गयी। उन्होंने कहा कि निदेशक, कोषागार एवं वित्त सेवायें के रूप में कोषागार सेवा एवं अन्य विभागों में वित्तीय सेवाओं का सुदृढीकरण उनकी प्रथम प्राथमिकता है, जिससे मानव संसाधन एवं अन्य संसाधनों का इष्टतम प्रबन्ध एवं उपयोग करते हुए, राज्य सरकार की कल्याणकारी नीति के साथ परफैक्ट एलाईनमेन्ट हासिल किया जा सके। साथ ही वित्त सेवा के कोषागारों में नियुक्त कोषाधिकारी / मुख्य कोषाधिकारी तथा विभिन्न विभागों में नियुक्त वित्त अधिकारी / वित्त नियंत्रकों को उनके दायित्वों के नियमानुसार, कुशलतापूर्वक तथा पूर्ण सत्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने में मजबूती प्रदान की जा सके। इसके अलावा उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा

1-निदेशक, पेंशन एवं हकदारी के रूप में यह प्रयास होगा कि समस्त पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्तिक लाभों का त्वरित निस्तारण कराया जाए।

2- महालेखाकार, उत्तराखण्ड के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्तराखण्ड राज्य के सही वित्तीय आंकड़े समयान्तर्गत तैयार किया जाना।

3-वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन के साथ उचित समन्वय स्थापित कर, उचित दिशा-निर्देश प्राप्त करना।

4-वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन के दिशा-निर्देशों के अधीन केन्द्र पोषित योजनाओं यथा एस०एन०ए० स्पर्श एवं एस०एन०ए० माड्यूल में संचालित विभिन्न राज्य योजनाओं का सफल संचालन सुनिश्चित करना।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें