September 19, 2026 3:18 pm

पेपर लीक और बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान, युवाओं के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी पार्टी

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समन्वय एवं संचालन समिति का गठन किया है।

समिति में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य इशिता को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा, डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अभिमन्यु और वरुण बालियान को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने समिति से निर्देशों के अनुरूप अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और युवाओं के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।

अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिला, महानगर और ब्लॉक मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी ने सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों को जनपद मुख्यालयों में प्रेस वार्ता करने और अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कोटा रैली में दिए गए संदेश को स्थानीय भाषाओं में व्यापक रूप से प्रचारित करने का भी निर्णय लिया है। अभियान के दौरान पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की कमियों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी अनुषांगिक संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। पार्टी का कहना है कि यह अभियान जनजागरण कार्यक्रम के रूप में संचालित किया जाएगा, ताकि छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखा जा सके और शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली की कमियों को उजागर किया जा सके।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें