June 28, 2026 12:21 pm

जन-धन योजना के 10 साल पूरे, इससे जुड़े आसान सवालों का जवाब देकर पाएं इनाम

नई दिल्ली: देश के हर गरीब व्यक्ति को बैंकिंग सेवा का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार जन-धन योजना लेकर आई थी। इस योजना को 10 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के एक दशक पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। इसके तहत इस योजना से जुड़े कुछ सवालों का जवाब देकर कोई भी इनाम जीत सकता है। narendramodi_in  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इसकी जानकारी दी गई है।

पोस्ट में बताया गया, परिवर्तनकारी प्रधानमंत्री जन-धन योजना के एक दशक का जश्न मनाएं – जन-धन 10/10 चैलेंज स्वीकार करें! आगे पोस्ट में बताया गया कि 10 ‘आसान’ सवालों के जवाब दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर किए हुए उनके गवर्नेंस की किताब जीतें। यह क्विज़ बुधवार 28 अगस्त को पूरे दिन नमो ऐप पर लाइव होगा!

क्यों लाई गई जन-धन योजना

मोदी सरकार की ओर से पीएम जन-धन योजना को लाने का मकसद जनता का आर्थिक सशक्तिकरण और गरीब वर्ग को बैंकिंग सेक्टर से जोड़ना था। जिन लोगों की पहुंच बैंकिंग सेवाओं तक नहीं थी, वो इसके जरिए बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए एक भी रुपये की जरूरत नहीं होती है और न ही इसमें मिनिमम बैलेंस रखने की भी जरूरत होती है। कोई भी व्यक्ति इसमें सिर्फ जीरो बैलेंस में खाता खुलवा सकता है। खाता धारक को निःशुल्क रुपे डेबिट कार्ड जारी किया जाता है।

50 करोड़ से ज्यादा खुले खाते 

वित्त मंत्रालय के डेटा के अनुसार, इस योजना के तहत अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा जन-धन खाते खोले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को 2 लाख रुपये (28.08.2018 से पहले खोले गए खातों के लिए 1 लाख रुपये) तक दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। इस योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपये का लाइफ कवर और जमा राशि पर ब्याज भी मिलता है। इसके अलावा जन-धन खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखते हैं, तो 10 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी मिलती है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें