June 24, 2026 9:51 pm

शाहजहांपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:दिवंगत भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। बता दें कि ददरौल के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का पांच जनवरी को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह लिवर की बीमारी से ग्रसित थे।

विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर करीब 12:04 बजे हेलीकॉप्टर से पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर पहुंचे। उन्होंने मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। इसके बाद दिवंगत विधायक के बड़े बेटे अरविंद सिंह से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विधायक मानवेंद्र सिंह हमारे परिवार के सदस्य थे। उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संवेदना व्यक्त करने आए मुख्यमंत्री को देखकर परिजन अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। करीब 30 मिनट यहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बरेली के लिए रवाना हो गए।

गांव में रही अभेद्य सुरक्षा 

मुख्यमंत्री के आगमन पर गांव ढकिया परवेजपुर में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था रही। करीब चार सौ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। एक दिन पहले ही पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ता ने भ्रमण किया। छतों पर भी सिपाही तैनात रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले के सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी वहां मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें