June 24, 2026 5:43 pm

सीएम ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, सुनें धामी का विडियो संदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी। वहीं काबीना मंत्री रेखा आर्या ने तीनों बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक तक आशीर्वाद के लिया। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे।

एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें