September 11, 2026 7:57 am

CM धामी आज जम्मू कश्मीर में करेंगे चुनावी प्रचार और रोड शो, सांबा बस स्टैंड से BJP प्रत्याशी सुरजीत सिंह के पक्ष में मांगेगे वोट

देहरादून: यूनिफॉर्म सिविल कोड समेत तमाम निर्णयों को लेकर देश भर में चर्चाओं का केंद्र बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा चुनावों में भरपूर इस्तेमाल कर रही है. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सीएम धामी ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में ताबड़तोड़ रोड शो और जनसभाएं की. अब भाजपा ने सीएम धामी को जम्मू कश्मीर में रोड शो और जनसभा को संबोधित करने की जिम्मेदारी सौंपी है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज  जम्मू कश्मीर में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार सीएम जम्मू कश्मीर के सांबा बस स्टैंड से रोड शो करने के बाद साढ़े 12 बजे नानक चक, सांबा में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया की ओर से डीसी ऑफिस नंदनी हिल्स, सांबा में होने वाले नामांकन में शामिल होंगे.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें