April 15, 2026 4:11 am

सीएम धामी ने की मोदी की तारीफ, कहा – PM ने देश को दी विकास की रफ्तार, उत्तराखंड को दिया नया विजन

देहरादून: राजधानी देहरादून में आयोजित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “नए भारत का शिल्पकार” बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में विकास की रफ्तार धीमी थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने तेज गति से प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और वे हर दौरे पर राज्य के लिए नई सौगात लेकर आते हैं।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड की “लाइफलाइन” बताते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और पर्यटन व आर्थिक विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि यह एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेशवासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और इसमें केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है।

सीएम धामी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का आत्मीय जुड़ाव और प्रदेशवासियों के प्रति अपनत्व राज्य के प्रति उनके विशेष प्रेम को दर्शाता है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें