June 24, 2026 6:27 pm

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में 241 यात्रियों की मौत से देश में शोक की लहर, सीएम धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मृतकों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास गुरुवार को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी भी इस हादसे का शिकार हो गए, जो अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार क्रू मेंबर्स समेत 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। विमान टेकऑफ करते ही डॉक्टरों के हॉस्टल पर जा गिरा था। इस घटना के बाद देश विदेश से लोगों ने मृतकों के श्रद्धांजलि दी है। देश के केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस हादसे पर दुख जताया है वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्ति की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें