July 27, 2026 10:58 pm

CM धामी ने खटीमा में प्राचीन मां पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास, 2.54 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य

खटीमाः सीएम धामी ने खटीमा दौरे के दौरान खटीमा स्थित प्राचीन मां पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। बता दें कि इस निर्माण कार्य पर 2.54 करोड़ रुपये की लागत आएगी।  प्राप्त सूचना के मुताबिक सीएम धामी ने खटीमा के ग्राम नगला तराई में प्राचीन मां पूर्णागिरि मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं, इस मौके पर धामी ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण कार्य से न केवल मंदिर की भव्यता में वृद्धि होगी, बल्कि यह क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने में विशेष भूमिका निभाएगा।

वहीं,धामी ने आगे कहा कि प्राचीन मां पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया ।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें