July 27, 2026 6:21 am

सीएम धामी ने भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित, राष्ट्र निर्माण और मां भारती की सेवा में दिन-रात समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पंचनिष्ठ सिद्धांतों का निर्वहन करते हुए भारत को एक सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रहा है।”

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें